OMG गर्भवती महिला की कोख में 4 बच्चे

4 children in pregnant woman's womb
4 children in pregnant woman’s womb

हरिद्वार। हरिद्वार रानीपुर के सलेमपुर गांव में एक महिला के गर्भ में चार बच्चे हैं। इसका खुलासा अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हुआ है। डॉक्टर भी ये देखकर चौक गए हैं। हालांकि गर्भ में चार बच्चे (4 children in pregnant woman’s womb) होने का पता चलने के बाद डॉक्टरों के लिए महिला की डिलीवरी कराना चुनौती साबित हो रही है। हालांकि अभी तक महिला के चारों बच्चे सकुशल बताए जा रहे हैं। सलेमपुर गांव निवासी एक गर्भवती महिला का इलाज देव नर्सिंग होम रुड़की से चल रहा है।

महिला आठ महीने की गर्भवती हैं  (Women are 8 months pregnant)

महिला आठ महीने की गर्भवती हैं। महिला के परिवार वाले काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आखिर हो भी क्यों नहीं, क्योंकि महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ही कुछ ऐसी आई है। महिला के पेट में चार बच्चे हैं, जिसके बाद ही परिवार वाले सकते में है। परिवार वाले तीन बार से अधिक अलग अलग लैब में अल्ट्रासाउंड करा चुके हैं, लेकिन सब जगह से एक जैसी ही रिपोर्ट मिली हैं।

जरा इसे भी पढ़ें : दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अब भगवान का नाम लेकर परिवार वाले इलाज करा रहे हैं। महिला को बुधवार को चेकअप के लिए लड़की बुलाया गया है। महिला का इलाज कर रही डॉ. वारिजा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के चारों बच्चे सुरक्षित हैं। इलाज के लिए महिला को बुलाया हैं। महिला का पति मजदूरी का काम करता है महिला की पहली डिलीवरी है, लेकिन पति के पास इलाज कराने के लिए पैसे तक नहीं है। पति ने आशा कार्यकर्ता से भी मदद मांगी थी, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिल पा रही है। परेशान पति ने सरकार में मदद की गुहार लगाई है।

जरा इसे भी पढ़ें : देहरादून में बम मिलने से मचा हड़कंप
जरा इसे भी पढ़ें : बाबा रामदेव अब शुरू करेंगे एक अनोखी मुहिम