बस एक क्लिक करे और कैंसर की सारी जानकारी आपके सामने About Cancer
About Cancer प्रोद्योगिकी ने इतनी तरक्की कर ली है कि अब हर चीज का समाधान है। आज हम आपको एक ऐसे ही चमत्कार के बारे में बताने जा रहें है। दोस्तों समाज में कोई भी परिवर्तन करने या कोई क्रांति लाने के लिये जरूरत होती है जागरूकता की। इसका मतलब है किसी भी अभियान को चलाने के लिये और उसकी सफलता के लिए लोगो को बड़ी संख्या में जागरूक करना जरूरी है। ये जागरूकता स्वास्थ्य को लेकर बहुत जरूरी है, तभी इनसे बचा जा सकता है। जानिये तकनीक भी पब्लिक को जागरूक कर सकते है।
जी हाँ, आज हम एप्प के बारे में बताने जा रहे हैं जो भयकर और जानलेवा रोग केंसर के प्रति जागरूक करते हैं। कैंसर एक गंभीर बीमारी है और हाल के वर्षों में इस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर इस बीमारी के बारे में लोग पहले से ही जागरुक हो जाए तो, इससे होने वाले खतरे से बचा जा सकता हैं। आइए जानें कुछ ऐसे एप्लीकेशंस या एप्प के बारे में जो इस रोग को लेकर जागरूक करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
एबीसी ऑफ ब्रेस्ट हेल्थ (ABC of Breast Health)
ब्रेस्ट हेल्थ भारतीय महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन समस्या यह है कि इस बारे में महिलाएं किसी से बात करने से झिझकते हैं। ऐसे में यह ऐप मददगार साबित हो सकता है। इसे हैदराबाद की उषा लक्ष्मी ब्रेस्ट कैंसर फाउंडेशन ने डेवलप किया है। इसमें ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जानकारी जैसे सेक्स साइकिल ब्रेस्ट पेन, नॉन साइकिल लेकर ब्रेस्ट पेन ट्यूमर , ब्रेस्टफीडिंग आदि से संबंधित चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंसर गाइड कैंसर के बारे में आज भी लोग बहुत ज्यादा जागरूक नहीं है ,बहुत सारे लोगों को शुरुआती दौर में पता ही नहीं चल पाता कि वह कैंसर की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसकी खासियत यह है कि है आपको कैंसर के बारे में जागरुक करता है। हां पर ब्रेस्ट कैंसर, बोन कैंसर, ब्रेन कैंसर, किडनी कैंसर, लीवर कैंसर से जुड़ी तमाम जानकारिययों के बारे में जान सकते हैं। यह ऐप iPhone यूजर के लिए उपलब्ध है।
ब्रेस्ट चेक नाउ ( Breast check Now)
यह भी ब्रेस्ट चेकिंग के लिए लगातार रिमाइंड कराता है। यह ना सिर्फ इस्तेमाल करने में आसान है, बल्कि इसमें ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े लक्षण और उसके उपयोग से जुड़े बहुत से टिप्स मिल जाएंगे। इसकी मदद से प्लान बना सकते हैं कि कब कब ब्रेस्ट चेक के लिए डॉक्टर के पास जाना है। यह समय- समय पर रिमाइंड कर पाएगा। Android और आईओएस दोनों डिवाइस इस के लिए उपलब्ध है।
पॉकेट कैंसर केयर गाइड (Pocket Cancer Care Guide)
कैंसर से पीड़ित लोगों के मन में इस बीमारी से जुड़े बहुत सारे सवाल होते हैं। कई बार में डॉक्टर से कुछ पूछना चाहते हैं लेकिन झिझक की वजह से पूछ नहीं पाते। यहां पर इस बीमारी से संबंधित बहुत सारे सवालों के जवाब मिलेंगे और सवालों के जवाब एक्सपर्ट देंगे। यह पॉकेट गाइड है अगर डॉक्टर के पास जाते हैं, तो इस बीमारी से जुड़े सवालों के जवाब को यह रिकॉर्ड भी कर पाएंगे। इसे आईट्यून से डाउनलोड कर सकते हैं।