शिक्षा मंत्री के बेटे की मौत, गूलरभोज शमशान घाट में हुई अंत्येष्टि

Arvind panday son ankur panday died

Arvind panday son ankur panday died

देहरादून। a Arvind panday son ankur panday died died सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे बेटे अंकुर पांडेय की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह 24 साल के थे। वहीं इस हादसे में उनके एक साथी की भी मौत हो गई और एक अन्य कोमा में है।

पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि अंकुर पांडेय की अंत्येष्टि गूलरभोज शमशान घाट पर कर दी गयी।

मिली जानकारी के अनुसार वह अपने साथी मुन्ना गिरी के साथ किसी वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर जा रहे थे। गाड़ी अंकुर ही चला रहे थे। बरेली के पास फरीदपुर और रजउ के नजदीक आमने-सामने ट्रक और कार की टक्कर हो गई।

Arvind panday son ankur panday died

इस हादसे में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में अंकुर के साथी मुन्ना की भी मौत हो गई है।

मृतक अंकुर ( Ankur panday ) अविवाहित थे

अंकुर के शव को उनके निवास गूलरभोज (ऊधमसिंह नगर) लाया गया है। जहां श्रद्धांजलि देने वाले लोग पहुंचने लगे हैं। मृतक अंकुर अविवाहित थे। उनकी मौत के बाद घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया।

इधर, बेटे की मौत की सूचना के बाद मंत्री अरविंद पांडेय भी गूलरभोज के लिए रवाना हो गए और सुबह करीब 10 बजे अपने आवास पहुंचे। उनके बड़े बेटे अतुल पांडेय भी आवास पर पहुंच गए हैं।

सूचना मिलने के बाद तड़के से ही शोक जताने के लिए आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बताया गया कि अंकुर पांडेय की अंत्येष्टि गूलरभोज शमशान घाट पर की जाएगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सीधे शमशान घाट पर ही पहुचें। सीएम हेलीकॉप्टर से 11 बजे देहरादून से गूलरभोज के लिए रवाना हो गया था।

जरा इसे भी पढ़ें

साडा व एमडीडीए से जनता आतंकित
कानून व्यवस्था को लेकर सदन में हंगामा
सदन ने दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत को दी श्रद्धांजलि