Be a solid strategy for wild animals
गैरसैंण। Be a solid strategy for wild animals विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने वन मंत्री हरक सिंह रावत से कहा कि वन विभाग इस पर आवश्यक कार्यवाही कर जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करें।
वही इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में स्थित संजय झील के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार को लेकर भी वन मंत्री हरक सिंह रावत से वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तीर्थाटन के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से संजय झील को विकसित किया जाना अति आवश्यक है।
ऋषिकेश में शुक्रवार को तड़के एक हाथी जंगल से निकलकर शहर में घुस आया। हाथी हरिद्वार रोड गंगा विहार स्थित क्षेत्र की ओर गया और यहां से निकलकर डिग्री कॉलेज की दीवार को तोड़कर आगे बढ़ गया। आबादी में जंगली हाथी को देख लोगों में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/j3JJFMn4Vd
— Prem Chand Aggarwal (@MLAPremAggarwal) March 5, 2021
संजय झील प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर है और इस के सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को रोजगार के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटकों को एक सुंदर रमणीक स्थान देखने को मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने वन मंत्री से कहा कि शीघ्र ही इस पर कार्य योजना तैयार कर संजय झील को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिये। दोनों ही विषयों पर वन मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जरा इसे भी पढ़े
मुख्यमंत्री ने की गैरसैंण को नया मंडल बनाने की घोषणा
बजट में आम आदमी का ध्यान रखा गया : बंशीधर भगत
मुख्यमंत्री ने सदन में पेश किया बजट