भोले जी महाराज को सीएम ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी

Bhole ji maharaj birthday
भोले जी महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते सीएम।
Bhole ji maharaj birthday

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नन्दा की चौकी, प्रेमनगर, देहरादून स्थित एक स्थानीय होटल में भोलेजी महाराज के जन्मोत्सव ( Bhole ji maharaj birthday ) के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने हंस फाउंडेशन द्वारा समाज कार्यो के लिए प्रदान की गई एम्बुलेन्स बस व ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भोले जी महाराज को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हंस फाउंडेशन ने आज देश के सबसे बड़े ट्रस्ट व दाता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान है।

फाउंडेशन के प्रयास प्रत्येक रूप में सराहनीय है। उनके द्वारा असीम सेवाएं राज्य व राज्य से बाहर दी जा रही है। फाउंडेशन 27 प्रकार की सेवाएं दे रहा है। माता मंगला देवी द्वारा गरीब व वंचित वर्ग की सहायता हेतु विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है। इन प्रयासों को निश्चित रूप से सराहा जाना चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त भी उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़ें :