नई दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होना तय है। इस साल यह किसी भाजपा शासित राज्य में आयोजित किया जाएगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और झारखंड के किसी शहर में 21 जून को इस आयोजन पर विचार किया जा रहा है।
मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डाॅ आई वी बासवारड्डी ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अभी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए किसी जगह का चयन नहीं किया गया है। इस बारे में अभी विचार किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि, जयपुर, भोपाल, अहमदाबाद और रांची पर भी विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 2015 में राष्ट्रीय राजधानी में जनपथ पर किया गया था। जबकि 2016 में यह चंडीगढ़ में मनाया गया।