कोर्ट में पेशी के दौरान गुप्ता बंधुओं पर फेंकी काली स्याही

Black ink thrown on Gupta brothers
गुप्ता बंधुओं पर स्याही फेंकते हुए।

देहरादून। Black ink thrown on Gupta brothers बिल्डर सतेन्द्र साहनी आत्महत्या कांड के आरोपी सहारनपुर के चर्चित गुप्ता बंधुओं पर कोर्ट में पेशी के दौरान सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्याही फेंक दी जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने नारेबाजी करने वालोें को वहां से हटाया।

उल्लेखनीय है कि बिल्डर सतेन्द्र साहनी उर्फ बाबा साहनी आत्महत्या प्रकरण के आरोपी सहारनुर के चर्चित गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को यहां कोर्ट में पेशी के दौरान सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता कोर्ट परिसर के बाहर खडे थे। जैसे ही पुलिस का वाहन कोर्ट परिसर के बाहर आकर खडा हुआ तो सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गुप्ता बंधु हाय हाय के नारे लगाने शुरू कर दिये।

गुप्ता बंधु जैसे ही वाहन से नीचे उतरे तभी एक कार्यकर्ता ने वहां पर पहुंच उनके मुंह पर स्याही फेंक दी। यह देख वहां पर तैनात पुलिस कर्मी सक्रिय हो गये और उन्होंने कार्यकर्ताओं को वहां से दूर किया और गुप्ता बंधुओं को कोर्ट परिसर में लेकर गये। यह घटना होते ही मामला तनावपूर्ण हो गया था।

बिल्डर सतेन्द साहनी आत्महत्या मामले की उच्चस्तरीय जांच हो : करन माहरा
बिल्डर ने निर्माणाधीन इमारत से कूदकर की आत्महत्या