प्रियंका के डायलॉग पर सीएम धामी ने ली चुटकी

CM Dhami took a jibe at Priyanka's dialogue

CM Dhami took a jibe at Priyanka’s dialogue

देहरादून। CM Dhami took a jibe at Priyanka’s dialogue 14 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। जिसको लेकर सभी दल जोर-शोर से प्रचार और विपक्षी दलों पर पलटवार करने में जुटे हैं।

इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड में मेनिफिस्टो जारी करने और पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंची। इस वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। लेकिन सीएम धामी ने प्रियंका गांधी पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि प्रियंका की कथनी और करनी में अंतर है।

उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें कांग्रेस ने कई तरह के दावे किए हैं। वहीं प्रियंका गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लेकिन वह खुद तो कहीं से लड़ नहीं रही हैं। पूरे देश मे प्रियंका बोल रही हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन खुद क्यों लड़ने से डर रही हैं।

जरा इसे भी पढ़े

कांग्रेस दिलाएगी महँगाई से निजात : धस्माना
भाजपा के थीम सॉग ‘किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा’ और पार्टी का चुनाव पोस्टर जारी
उत्तराखंड में 15 फरवरी से फिर शुरू होगा “स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड अभियान“