CM released the song of Lokendra Kantura
देहरादू। CM released the song of Lokendra Kantura मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधान सभा में लोकेन्द्र कैंतुरा द्वारा भोले जी महाराज एवं माता मंगला पर निर्मित एवं गाये गीत का विमोचन किया। इस अवसर पर पद्मश्री बसंती बिष्ट भी उपस्थित रही।
आज "पद्म श्री" बसन्ती बिष्ट जी की उपस्थिति में श्री लोकेन्द्र कैंतुरा द्वारा निर्मित भोलेनाथ एवं माता मंगला पर आधारित गीत का विमोचन किया। pic.twitter.com/PdkLIcu4ln
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 28, 2021
मुख्यमंत्री ने कैंतुरा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भोले जी महाराज एवं माता मंगला द्वारा हंस फाउण्डेशन के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, के साथ ही समाज के गरीब वर्गो के कल्याण का भी कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज को नई दिशा देने वाले समाज सेवियों के कार्यो को समाज के समक्ष लाना निश्चित रूप से सराहनीय प्रयास है। लोकेन्द्र कैंतुरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माता मंगला एवं भोले जी महाराज का जनमानस की उनके द्वारा की जा रही सेवा को इस गीत के माध्यम से समाज के सामने लाने का उनका प्रयास है।
जरा इसे भी पढ़े
राजकीय डिग्री कॉलेजों के छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराया जायेगा : सीएम
सतपाल महाराज ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश
रानीपोखरी पुल गिरा, कई लोग हुए चोटिल