बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका सरकार का पुतला

Congress protested against deteriorating law and order situation
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

देहरादून। Congress protested against deteriorating law and order situation भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा कि आज पूरी तरह प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। जगह-जगह चोरी लूट डकैती महिला उत्पीड़न जैसी घटनाएं आ रही हंै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। देश की महामहिम राष्ट्रपति राजधानी में होती हैं|

मुस्तैद व्यवस्था के बावजूद इतनी बड़ी डकैती राजपुर रोड पर हो जाती है, इससे प्रतीत होता है कि कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। पीसीसी के मेंबर संजय जैन ने कहा अगर इसी तरह चलता रहा आम जनता के मन में कानून व्यवस्था के लिए विश्वास उठ जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीर्तेश जयसवाल, हरबर्टपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष पुंडीर, शहर कांग्रेस कमेटी डाकपत्थर के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, मायाराम नौटियाल, सदाकत अली, साजिद, शमी प्रकाश, राजीव शर्मा, संदीप भटनागर, सम्मोहन भाई डीके बनर्जी नईम, दिनेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

कांग्रेस नोटबंदी व जीएसटी की मार झेल रहे आम आदमी व व्यापारी वर्ग के साथ खड़ी रही : माहरा
हरदा ने लिखा सीबीआई को पत्र, यात्रा करने में सक्षम नही
मदरसों में पढ़ रहे गैर मुस्लिम 749 बच्चे : दसौनी