Congress will answer BJP’s propaganda
सोशल मीडिया वार रूम का निरीक्षण करने पहुंचे प्रीतम
चुनाव प्रचार में मददगार साबित होगा सोशल मीडियाः शिल्पी
देहरादून। Congress will answer BJP’s propaganda कोरोना माहमारी की रफ्तार धीमी होते ही कांग्रेस ने भी चुनावी रण की तैयारियां तेज कर दी है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से संचालित सोशल मीडिया वार रूम का निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान प्रीतम सिंह नें कहा कि आज सोशल मीडिया की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ गई है, किसी भी चुनावी कैम्पेन में बिना सोशल मीडिया के प्रचार संभव नही है, क्योंकि सोशल मीडिया प्रत्येक घर तक पहुंच गया है, भाजपा के दुष्प्रचार का सोशल मीडिया के हथियारों के माध्यम से जवाब देगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मा. अध्यक्ष श्री @pritamSpccजी नें आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में स्थापित सोशल मीडिया वार रूम का निरीक्षण किया।
इस दौरान सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती @IamShilpiArora, जी, पंकज खरबंदा, हर्ष ठक्कर, सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। pic.twitter.com/dZuKBizxg4— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) July 11, 2021
उन्होंने कहा कि शिल्पी अरोड़ा को प्रदेश सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है, हमें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया को मजबूती के साथ-साथ गति मिलेगी। उन्होनें कहा आज के युग में सोशल मीडिया की किसी भी प्रचार-प्रसार में बडी भूमिका है। युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के माध्यम से जन सरोकार के मुद्दों पर सक्रिय होकर अपनी बात रखती है।
भाजपा शासन में आज सबसे अधिक पीडित गरीब, किसान तथा बेरोजगार युवा हैं। कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में सोशल मीडिया की मजबूती के लिए युवा कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हमारा सोशल मीडिया का कार्यकर्ता सोशल मीडिया सैनिक के रूप में खड़ा होगा। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर एक-एक सोशल मीडिया कार्यकर्ता को खड़ा करने का है।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गौरव चैधरी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, राहुल पंवार (रॉबिन), नीरज नेगी, पार्षद कोमल बोहरा, रीता रानी, पंकज खरबंदा व हर्ष ठक्कर सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
जरा इसे भी पढ़े
फर्जी चाइनीज ऐप से धोखाधड़ी, 5 दिन में ट्रांसफर हुए 1 करोड़ रुपये
आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली-पानी को लेकर किया प्रदर्शन
सीएम आवास कूच करते कांग्रेसी गिरफ्तार, जमकर हुई धक्का-मुक्की