घर पर ही बनायें चटपटी लाजवाब दही पूरी चाट

Dahi Puri
घर पर ही बनायें चटपटी लाजवाब Dahi Puri Chaat

Dahi Puri Chaat दोस्तों, शायद ही ऐसा कोई है जिसे चाट पसंद ना हो। हम भारतीय बहुत चटोरे होते हैं। तीखा, खट्टा- मीठा सबकी अलग-अलग पसंद है, लेकिन चाट हर किसी को पसंद होती है और हर कोई इसे चट कर जाता है। चाट भारत के पकवान का व्यवस्था है जिनके बिना पार्टी अधूरी होती हैं। आज हम आपको  यह बनाना सिखाएंगे। हमारी इस चाट में गोलगप्पे की पूरी का प्रयोग होता है।

Dahi Puri बनाने की सामग्री




  • कुछ गोलगप्पे की पूरी
  • आधा कप उबले-कटे हुए आलू
  • एक चौथाई कप छोटे टुकड़ों में बारीक कटा प्याज
  • ढाई टेबलस्पून खजूर इमली की चटनी
  • 1 चम्मच हरी चटनी
  • एक चम्मच लहसुन की चटनी
  • एक चौथाई कप सेव
  • सजाने के लिए हरी धनिया
Dahi Puri बनाने की विधि 




  • सारे चटनियां तैयार रखें
  • एक चम्मच लहसुन की चटनी को एक चम्मच पानी में मिलाएं
  • गोलगप्पे की पूरी पर ऊपर से हल्के से छेद कर आलू और प्याज के टुकड़ों को उनमें भरें
  • इनके ऊपर खजूर-इमली की चटनी डालें
  • हरी चटनी ,लहसुन की चटनी भी डाले
  • अब इस पर दही डालें
  • इस पर अब सेव छिड़क दें
  • हरी धनिया से सजाकर इस चाट को परोसे और तुरंत ही खाएं अन्यथा यह नर्म हो जाएगी।
जरा इसे भी पढ़ें :