नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Four accused arrested in minor rape case
पकड़े गए आरोपी।

Four accused arrested in minor rape case

पिथौरागढ़। Four accused arrested in minor rape case नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को जाजरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला एक मार्च शिवरात्रि के दिन का है। चारों ने 14 साल का नाबालिग लड़की के साथ रेप किया था।

पुलिस ने बताया कि 14 साल का नाबालिग लड़की के परिजनों ने उनकी जाजरदेवल थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना था कि वो लड़की घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वो घर नहीं लौटी थी।

पुलिस तभी से लड़की की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद छठे दिन पुलिस को लड़की के बारे में सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने रावल गांव क्षेत्र से लड़की को बरामद किया। पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश किया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए।

लड़की ने कोर्ट में बताया कि 4 लड़के उसे बहला फुसलाकर रावल गांव ले गए थे, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने चारों युवकों संजय कुमार उर्फ संजू (23 वर्ष), नीरज कुमार (22 वर्ष) प्रकाश राम (22 वर्ष) और किशोर शर्मा (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैै।

जरा इसे भी पढ़े

बुकिंग पर आए टैक्सी मालिक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
जिओ टावर लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
नाबालिग से छेड़छाड़ में प्रधान समेत दो पर केस