यूकेडी नेता सेमवाल ने किया गौ सेवा सदन का उद्घाटन

Gaumata Seva Trust
गौ सेवा सदन के उद्घाटन के मौके पर यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल।

Gaumata Seva Trust

देहरादून। Gaumata Seva Trust उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने आज डोईवाला के राजीव नगर में गौ सेवा सदन का उद्घाटन किया। यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि गाय की सेवा करने से मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है, इसके अलावा कई प्रकार के रोग भी दूर होते हैं।

गौ सेवा सदन के संचालक पेशकार गौतम ने बताया कि डोईवाला में घूमती बेसहारा और अनाथ गाय की सेवा करने के उद्देश्य से गौ सेवा सदन की स्थापना की गई है। यहां पर बीमार और लावारिस छोड़ दी गई गायों की सेवा की जाएगी। यह गौसदन ‘ गौमाता सेवा ट्रस्ट ‘ द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने जनसेवा के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूकेडी नेता धर्मवीर गुसाईं, दीप पांडे, रेखा प्रजापति, अशोक तिवारी आदि दर्जनों पदाधिकारी तथा स्थानीय जनता शामिल थी।

जरा इसे भी पढ़े

’तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बिजनेस एसो की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित’
महात्मा गांधी के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर उनके आदर्शों के साथ आगे बढ़ें : लक्ष्मी अग्रवाल
सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि