ऐसे बनाये अंगूर से बनी स्वादिष्ट खट्टी मीठी ग्रेवी

Grape gravy recipe
ऐसे बनाये अंगूर से बनी स्वादिष्ट खट्टी मीठी ग्रेवी Grape gravy recipe

अंगूर सबका पसंदीदा फल है। यह ठंडा होने के कारण गर्मियों के लिए अच्छा माना जाता है। इससे कई चीजें बनाई जा सकती हैं – फ्रूट बीयर , केक और बहुत सारे खाद्य पदार्थ।  क्या आप यह सोच भी सकते हैं कि यह सब्जी बनाने के काम आ सकता है? हालांकि कई फलों की सब्जियां बनाई जाती है जैसे -पपीता, आम, केले। दोस्तों, आज हम आपको अंगूर की खट्टी मीठी ग्रेवी ( Grape gravy recipe ) यानी सब्जी बनाने की विधि बता रहे हैं।

Grape gravy बनाने की सामग्री :

हरे अंगूर – 100 ग्राम

काले अंगूर – 100 ग्राम

मावा- 50 ग्राम

तेल 2 टेबलस्पून

हल्दी एक- चौथाई टीस्पून

नमक –स्वादानुसार

जीरा-आधा टेबलस्पून

हराधनिया -2 टेबलस्पून

क्रीम- 2 टेबलस्पून

प्याज एक कटा हुआ

हरीमिर्च -दो कटी हुई

एक टमाटर

Grape gravy बनाने की विधि

सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरीमिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाल दें। जीरा हल्का ब्राउन हो जाए तो प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भूनें। अब इसमें हल्दी, नमक डालकर 1 मिनट तक भूनें।




अब इसमें मावा डालने और इसे 2 मिनट  तक फ्राई कर ले। इसमें एक कप पानी डाल दें।  यह बॉईल हो जाने पर हरे और काले अंगूर डालकर ढककर 5 मिनट तक इसे पका ले। आखिर में क्रीम और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस सब्जी को पूरी पराठे या नाम के साथ गर्मागर्म सर्व करें और खाएं।

जरा इसे भी पढ़ें :