Harak Singh Rawat joins Congress
देहरादून। Harak Singh Rawat joins Congress भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के वार रूम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भी मौजूद रहे। हरक के साथ ही उनकी पुत्र वधू ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह ने कहा कि 20 साल तक कांग्रेस के लिए संघर्ष किया है। एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने में हम लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है। बिना शर्त शामिल हुआ। टिकट की बातों से भी इनकार किया। कहा कि यहां एक ही शर्त है और वह है भाजपा को हराना।
कांग्रेस परिवार में आपका स्वागत हैं।
उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता डॉ. हरक सिंह रावत जी तथा उनकी पुत्रवधू श्रीमती अनुकृति गुसाईं रावत जी ने प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी,प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी,नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह जी pic.twitter.com/xnzzT5595q
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) January 21, 2022
हरक ने कहा कि 2016 में जब मैंने बगावत की उसके बाद भी लगातार सोनिया गांधी की मैंने तारीफ की है। लगातार टीवी चैनलों पर भी कहा था कि सोनिया गांधी का कई एहसान हैं। उन्होंने लगातार मुझ पर भरोसा किया है। कहा कि कोई माफीनामा नहीं दिया गया है।
कांग्रेस ने अपना शुरुआती ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर लिया था
राजनीति में माफीनामा की कोई जगह नहीं होती है। मैं यहां एक गिलहरी की तरह भूमिका अदा करूंगा। हरक ने इस दौरान भाजपा पर कई आरोप लगाए। कहा कि टिकट की बातें झूठ थीं। हरक सिंह रावत को शामिल कराने से पहले ही कांग्रेस ने अपना शुरुआती ब्ल्यू प्रिंट तैयार कर लिया था।
विधानसभा चुनाव में हरक भाजपा के खिलाफ प्रचार का अहम किरदार होंगे। सूत्रों के अनुसार हरक को केवल एक टिकट दिया जाएगा, जिस पर उनकी बहू अनुकृति गुसाईं लैंसडौन सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हरक को कांग्रेस के लिए प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
दिल्ली में मौजूद सूत्रों ने कांग्रेस के इस फार्मूले की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अभी प्रारंभिक स्तर पर इस फार्मूले पर कुछ सहमति बनी है। आगे इस विषय पर पूर्व सीएम हरीश रावत और शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं। हाईकमान जो भी तय करेगा, वहीं अंतिम होगा।
जरा इसे भी पढ़े
भाजपा ने घोषित की 59 उम्मीदवारों की पहली सूची
हरक सिंह रावत को लेकर कांग्रेस में विरोध शुरू
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं लड़ना चाहते विधानसभा चुनाव