हरदा ने ग्रीन बोनस पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा

Harish Rawat besieges government on green bonus

Harish Rawat besieges government on green bonus

देहरादून। Harish Rawat besieges government on green bonus पूर्व मुख्यमंत्री वे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के ग्रीन बोनस पर संयुक्त राष्ट्र संघ में माँग करने की माँग पर चुटकी लेते हुए घेरा है|

उन्होंने कहा की क्या संघीय व्यवस्था में राज्य सरकारें सीधे संयुक्त संघ में अपने मामले उठा सकती हैं यदि परस्पर राज्यों के विभिन्न मामले सीधे संयुक्त राष्ट्र संघ में राज्य उठाने लगेंगे तो बहुत अटपटी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जायेंगी उन्होंने कहा कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष हैस्को ग्राम पहुंचे, बहुत अच्छा लगा।

मगर उन्होंने ग्रीन बोनस को लेकर एक अटपटा बयान दिया है, जिसने हमारे जख्मों पर नमक छिड़का है। हमको केवल एक बार केंद्र सरकार ने ग्रीन बोनस दिया है, वो यूपीए की सरकार के वक्त में मिला है। मगर सरकार परिवर्तन के साथ ग्रीन बोनस का मामला समाप्त हो गया।

इस बार उम्मीद जगी थी, मगर उस उम्मीद पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष महोदय ने न केवल पानी डाल दिया है बल्कि विषैला पानी डाल दिया है, उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड को यूएनओ के पास ग्रीन बोनस के लिए अपील करनी चाहिये थी।

क्या संघीय व्यवस्था में राज्यों को यह अनुमति है कि वो अपने ग्रीन बोनस या दूसरे किसी भी मांग को लेकर के संयुक्त राष्ट्र संघ में जा सकें? हमको ऐसा रास्ता दिखा दिया कि हम घर मांग रहे थे और हमसे कहा कि वो आसमान पर चंद्रमा है वहां आपके लिए घर बनाया जायेगा, आप वहां चले जाइए तो ये उत्तराखंड के विवेक पर एक चोट है, एक अपमान है।

इसकी क्षतिपूर्ति तभी हो सकती है जब नीति आयोग उत्तराखंड को पर्यावरणीय सेवाओं के लिए ग्रीन बोनस देने की केंद्र सरकार के पास संस्तुति करे ,और कहा कि डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड को निराश किया है।

जरा इसे भी पढ़े

चौखुटिया हवाई पट्टी व तड़ागताल झील आकर्षण का केंद्र बनेगी : सीएम
राज्य में चार वर्षों में 11 हजार कि.मी. से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ : मुख्यमंत्री
शिवसेना ने 100 परिवारों को राशन वितरित किया