Harish Rawat reached Ayodhya
देहरादून। Harish Rawat reached Ayodhya पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। इस दौरान अयोध्या राम मंदिर की भव्यता देख गदगद नजर आए। भगवान राम के दर्शन को लेकर हरीश रावत पहले से ही काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। जिसकी जानकारी हरीश रावत लगातार अपने सोशल मीडिया पर दे रहे थे।
आज मैं पवित्र नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के दर्शन व पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लूंगा।
सियावर रामचंद्र की जय 🙏🙏 pic.twitter.com/7BM0idLrge— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) March 10, 2024
बता दें कि बीती 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुआ था। उस वक्त कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न जाने का निर्णय लिया था। हरीश रावत ने साफतौर पर कहा था कि वो भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए अयोध्या जरूर जाएंगे, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा के दिन बीजेपी के निमंत्रण पर कतई नहीं जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को हाईजैक करने का आरोप भी लगाया था।
अब जाकर कांग्रेस नेता हरीश रावत अयोध्या पहुंचे और भगवान राम के दर्शन किए। जहां भगवान राम और मंदिर की भव्यता देख हरीश रावत गदगद नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर दर्शन के जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें हरदा भगवान राम के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।
जरा इसे भी पढ़े
मेरी ईच्छा, अल्मोड़ा से चुनाव लड़े यशपाल आर्य : हरदा
एक हरदिल अजीज शानदार व्यक्ति थे कुरैशी : हरीश
टिहरी विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण करे सरकार : हरीश