युवा संत शिवम महंत हुए भाजपा में शामिल

Mahant swami shivam maharaj
स्वामी शिवम महंत का स्वागत करते हुए डॉ रमेश पोखरियाल निशंक।
Mahant swami shivam maharaj

हरिद्वार। Mahant swami shivam maharaj चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष महंत ऋषिस्वरा महंत के पुत्र महंत स्वामी शिवम महाराज ने भाजपा की सदस्या ग्रहण की। वेद मंदिर में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी में सम्मिलित होने पर फूल मालाएं पहनाकर शिवम महंत का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों के चलते युवा वर्ग भाजपा में सम्मिलित हो रहा है। चेतन ज्योति आश्रम के महंत स्वामी शिवम महाराज युवा संत हैं। कांग्रेस पार्टी की कोई नीति नहीं है। 70 साल राज करने के बाद भी देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का योगदान नहीं रहा।

मोदी सरकार ने पांच वर्षो के कार्यकाल विकास गंगा बहाकर देश को आर्थिक प्रगति की और अग्रसर किया है। देश आर्थिक रूप से मजबूती की और बढ़ रहा है। मोदी सरकारभ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रूप से काम कर रही है।

भाजपा में समाजसेवा के लिए सम्मिलित हुआ

स्वामी शिवम महंत ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में समाजसेवा के लिए सम्मिलित हुआ हूं। राजनीति को सेवा से जोड़कर सभी को देखना चाहिए। धर्मनगरी आस्था की नगरी है। मां गंगा के आशीर्वाद से सभी के बिगड़े काम भी बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व मजबूती के साथ कर रहे हैं।

स्वागत करने वालों में विकास तिवारी, नरेश शर्मा, रवि जैसल, कामिनी सड़ाना, सरोज जाखड़, शुभम मंदोला, देवेंद्र मनवाल, सुनील अग्रवाल, भूपेंद्र कुमार, सौरभ शर्मा, नितिन माणा, विक्रम भुल्लर, राजीव भट्ट, दीपक उप्रेती, सतवेंद्र आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। धर्मनगरी हरिद्वार के संतो महंतों ने भी शिवम महंत को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी।

जरा इसे भी पढ़ें