मायके नहीं भेजा तो विवाहिता ने लगाई फांसी

Married woman hanged

Married woman hanged

देहरादून। Married woman hanged रायपुर में एक महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। बताया जा रहा है महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। स्वजनों ने जब मायके नहीं भेजा तो महिला ने फांसी लगा दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है।

मृतक के स्वजनों ने बताया कि मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर उसने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को छह वर्ष हुए थे। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

जरा इसे भी पढ़े

कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा चुनाव : सीएम धामी
कांग्रेस ने राज्य सरकार पर लगाए आचार संहिता उल्लंघन के आरोप
पांच पर लगाया गुंडा एक्ट