Nikita Singh ने किया परिवार का नाम रोशन
देहरादून। 10वीं में ऐन मैरी स्कूल की निकिता सिंह ने बेहतरीन स्थान प्राप्त किया। Nikita Singh ने कुल 600 में से 579 अंक हासिल किए हैं। अनामिका ने मैथ्स में 100 में से 98 नंबर हासिल किए हैं। वहीं बाकी विषयों में साइंस में 97, हिस्ट्री, सिविक्स, जियोग्राफी में 98 और कम्पुटर एप्लीकेशन में 98 अंक हासिल किये हैं।
इसके अलावा निकिता को हिंदी में 97और इंग्लिश 91 अंक मिले हैं। निकिता के पिता उदय कुमार सिंह और माता पुष्पा सिंह ने अपनी बेटी के इतने अच्छे अंक लाने का श्रेय अपनी बेटी की म्हणत को देते हुए कहा कि निकिता की पढ़ाई में काफी दिलचस्पी है और इसी की वजह से आज उसने इतने अच्छे अंक लाये हैं।