इस सुपरस्टार ने अपनी को-स्टार अभिनेत्री की जमकर कर दी पिटाई

Pawan-singh
Pawan Singh beaten co-star Akshara Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता और सिंगर पवन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर के अनुसार, पवन सिंह ने अपनी को-स्टार एवं भोजपुरी फिल्मों की फेमस अभिनेत्री अक्षरा सिंह की शराब के नशे में पिटाई कर दी (Pawan Singh beaten co-star Akshara Singh) है| पत्रकार एवं भोजपुरी फिल्मों के पीआर शशिकांत सिंह ने यह जानकारी अपने फेसबुक एकाउंट पर दी है।

जरा इसे भी पढ़ें : इस भोजपुरी अभिनेत्री की सालगिरह की हाॅट Photo viral

बताया जा रहा है कि अभिनेता पवन सिंह शराब के नशे में धुत होकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की सिलवासा के एक होटल में जमकर पिटाई कर दी। होटल के स्टाफ ने जब अक्षरा सिंह को बचाने की कोशिश की तो पवन ने अक्षरा सिंह के बाल पकड़कर सिर दीवार से दे मारा। सुत्रों के अनुसार अक्षरा सिंह और पवन सिंह यहां एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि पवन सिंह एवं अक्षरा की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 Pawan Singh beaten co-star Akshara Singh

सूत्रों के अुनसार यह घटनाक्रम सिलवासा के होटल में वृहस्पतिवार की रात साढ़े ग्यारह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि इस घटना में अभिनेत्री अक्षरा सिंह का हाथ भी जख्मी हुआ है। दावा किया जा रहा है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शराब के नशे में धुत थे एवं वह अपने कमरे से बाहर निकलने लगे, उस समय उन्हें अक्षरा सिंह ने रोका जिसके बाद उन्होंने अक्षरा सिंह को गाली देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जरा इसे भी पढ़ें : रेप के आरोप में भोजपुरी अभिनेता गिरफ्तार
जरा इसे भी पढ़ें : ये है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्री