महिलाओं पर हुए लाठीजार्च के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा Police lathi charge on woman
देहरादून । गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने का मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है। बीते गुरुवार को गैरसैंण में आंदोलकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया था। इसके विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देहरादून में महिलाओं ने घंटाघर पर जाम लगा दिया।
उत्तराखंड महिला मंच के बैनर तले महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई और सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और लोगों से महिलाओं की तीखी झपड़ हुई। बता दें कि गुरुवार को गैरसैंण-रानीखेत मार्ग पर जाम लगाते आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चला दी (Police lathi charge on woman) थी।
जरा इसे भी पढ़ें : विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन ही जोरदार हंगामा
वहीं लात-घूंसे भी चलाए, जिससे कई आंदोलनकारी घायल हो गए। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ भी पुलिस ने बर्बरता की। इससे लोगों में गुस्सा है। पुलिस की बदसलूकी से गुस्साई महिलाओं ने शुक्रवार को देहरादून में वाहनों की रफ्तार रोक दी।
देहरादून में घंटाघर पर एकत्र हुई महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलावाया। उधर, घंटाघर पर जाम लगाने वाले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही है, एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने आदेश दिए हैं।