Ram navami है आपके लिए खुशियों का पिटारा, अपनाएं ये कुछ उपाय
हिंदी महीने के चेत्र की नवमी को राम नवमी मनाई जाती है। Ram navami का सीधा संबंध पुरुषोत्तम श्रीराम से ही है। श्री राम का जन्म हुआ था। वेद -पुराणों के अनुसार, दुनिया में असुर और राक्षसों से सभी ऋषि मुनि परेशान थे। ये राक्षस मुनियों और तपस्वियों की पूजा- यज्ञ में अड़चन डालते थे ,उनकी तपस्या भंग करतेथे और ऋषियों को खा भी जाते थे।
पृथ्वीलोक पर इस अत्याचार को रोकने के लिए भगवान विष्णु ने राम अवतार लिया। जैसा हमने आपको ऊपर बताया है कि बुराई को हराने के लिए भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, कि राज्य में प्रजा खुश रह सके और वहां समृद्धि बनी रहे। तो दोस्तों, आपके लिए भी राम जन्मोत्सव खुशियों की चाबी होगी| यदि आप आर्थिक तंगी से मुक्ति पाना चाहते हैं और घर में समृद्धि को बढ़ाना तो, आप कुछ उपाय इस प्रकार कर सकते हैं।
जैसे-
- Ram navami के दिन भगवान श्रीराम का पूजन करें।
- नई दुकान, संस्थान और घर में इस दिन पूजा पाठ करवाएं, आपको लाभ होगा।
- गरीबों और विकलांगों की सहायता करें और उन लोगों को दान पुण्य करें।
- कुंवारी कन्याओं को इस दिन भोजन करवाएं और उपहार भी दें, माता रानी की कृपा आप पर बरसेगी।
- इस दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करना शुभ होगा।
- किसी भी व्यवसाय या कार्य की शुरुआत आप इस महत्वपूर्ण दिन में कर सकते हैं आपको मुनाफा होगा।