रिटायर्ड कर्नल के घर छापा, 100 किलो प्रतिबंधित मांस, 40 हथियार व 50 हजार कारतूस बरामद

hiran

मेरठ। मेरठ में एक रिटायर्ड कर्नल देवेन्द्र के घर शनिवार को डीआरआई एवं वन विभाग की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई में 100 किलो प्रतिबंधित मांस, 40 देश व विदेशी हथियार व 50 हजार कारतूस बरामद किया गया है। इस कार्यवाई को प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंगो की तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।
khal lion
रिटायर्ड कर्नल के घर से हिरण समेत कई प्रतिबंधित पशुओं की खाल एवं मांस बरामद हुआ है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे कर्नल के घर दाखिल हुई डीआरआई एवं वन विभाग की टीम देर शाम तक कार्यवाही में जुटी रही। बताया जा रहा है कि कर्नल के घर इस 17 घंटे की कार्यवाई में 40 देश व विदेशी हथियार, 50 हजार कारतूस, लगभग 1 करोड़ रुपये, जंगली जानवरो की खाल, दांत, हिरण की खोपड़ियां और जंगली जानवर का लगभग 100 किलो मांस बरामद किया गया है।
khal
अब बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस का मिला कहीं किसी राष्ट्रीय विरोधी साजीश या किसी असमाजिक गतिविधियों को अंजमा देना तो नहीं था। क्योंकि जिस तरह से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किया गया है ये कोई छोटी बात नहीं हो सकती?