Sarita Arya joins BJP
देहरादून। Sarita Arya joins BJP उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल की पूर्व विधायक श्रीमती सरिता आर्य सहित अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस के अंदर महिलाओं की उपेक्षा किए जाने के चलते सीएम श्री @pushkardhami जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madankaushikbjp जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। pic.twitter.com/V0gnTDUjGp
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 17, 2022
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ी थी, लेकिन इस बार उनका टिकट कटना तय माना जा रहा था।
सरिता आर्य पहले ही कह चुकी थीं कि नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट को लेकर वह कोई समझौता नहीं करेंगी। बीते साढ़े चार वर्षों में उन्होंने नैनीताल सीट को मेहनत से सींचा है। कांग्रेस नैनीताल सीट पर पूर्व विधायक संजीव आर्य को प्रत्याशी बनाने जा रही है।
जरा इसे भी पढ़े
अध्यापिका उत्तरा बहुगुणा यूकेडी में शामिल
प्रदेश में तेजी से फैल रहा कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट
पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण