राइजिंग पुणे सुपरजाइंट से जुड़े शार्दुल ठाकुर

Shardul thakur

नई दिल्ली,। आईपीएल के 10वें सत्रा के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने विजय हजारे ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुम्बई के शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। शार्दुल ने इस सत्रा की विजय हजारे ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट लिए हैं। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के मयंक अग्रवाल को टीम के साथ जोड़ा था। गौरतलब है आईपीएल का दसवां संस्करण पांच अप्रैल से 21 मई चलेगा। शार्दुल इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब में शामिल थे।

पंजाब ने शार्दुल को 2014 की आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में खरीदा था। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट टीमः एडम जंपा, अजिंक्य रहाणे, अंकित शर्मा, अंकुश बैंस, अशोक डिंडा, बाबा अपराजित, बेन स्टोक्स, डेनियल क्रिस्टियन, दीपक चाहर, फाफ डुप्लेसिस, लोकी फग्र्यूसन, ईश्वर पांडे, महेंद्र सिंह धोनी, जसकरण सिंह, जयदेव उनादकट, मनोज तिवारी, मयंक अग्रवाल, मिलिंद टंडन, मिशेल मार्श, सौरभ कुमार, राहुल अजय त्रिपाठी, राहुल चाहर, रजत भाटिया, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा।