यमुनोत्री में सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी

Snowfall in Yamunotri and surrounding areas
बर्फबारी का दृश्य।

उत्तरकाशी। Snowfall in Yamunotri and surrounding areas मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं,  यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है।

बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ी। यमुनोत्री धाम से पुरोहित सुनील उनियाल ने बताया कि धाम में डेढ़ घंटे से बर्फबारी हो रही है। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है।

गंगोत्री धाम में भागीरथी (गंगा) नदी का जल और नलों का पानी जमने लग गया है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम माइनस आठ डिग्री रहा।

जरा इसे भी पढ़े


बारिश और बर्फबारी के बीच रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे बदरी-केदार
उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी
बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ गुलाबी कांठा