Uproar in BJP again
प्रदेश मुख्यालय पर रायपुर के कार्यकर्ताओं का हंगामा
मंडल अध्यक्षों को बदलने के कारण कार्यकर्ता नाराज
विधायक के खिलाफ हुए लामबंद
देहरादून। Uproar in BJP again आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले उत्तराखंड में सियासी उठापटक तेज हो गई है। भाजपा हो या कांग्रेस सभी दलों में अंतर्कलह देखने को मिल रही है। भाजपा में इसी अंतर्कलह के चलते शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर विधानसभा क्षेत्र के 2 मंडलों के कार्यकर्ता भारी संख्या में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचे और भाजपा मुख्यालय पर हंगामा काटा। बताया जा रहा है कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव और तपोवन मंडल के मनीष बिष्ट को अचानक बिना किसी सूचना के बदले जाने के बाद इस मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और हंगामा काटा।
मामले के तहत, भाजपा कार्यकर्ताओं का यह विरोध कांग्रेस से भाजपा में आए विधायक उमेश शर्मा काऊ के खिलाफ है। उमेश शर्मा काऊ को लेकर इससे पहले भी उनकी विधानसभा में विवाद देखने को मिला था और अब जब चुनाव सर पर हैं तो ऐसे समय में कांग्रेस से भाजपा में आए इन बागी विधायकों के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ता हंगामा काट रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर हुए इस हंगामे के चलते सियासी गलियारों में एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जरा इसे भी पढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा मात्र चुनावी दौरा साबित हुआ : हरीश रावत
पीएम नरेंद्र मोदी ने 17,547 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखंड के लोगों का सामर्थ्य इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाएगा : पीएम मोदी